डीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं, संबंधित पदाधिकारी को दिया त्वरित निष्पादन का निर्देश

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :20 Apr 2026 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
डीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं, संबंधित पदाधिकारी को दिया त्वरित निष्पादन का निर्देश

जिले में सुशासन को और प्रभावी बनाने की दिशा में सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिलाधिकारी श्री नवीन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमुई. जिले में सुशासन को और प्रभावी बनाने की दिशा में सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिलाधिकारी श्री नवीन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसमें सबका सम्मान-जीवन आसान के मूल मंत्र के साथ आयोजित इस जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया. जनता दरबार में भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मुद्दे, स्थानीय विकास कार्यों में आ रही बाधाएं तथा धार्मिक न्यास से जुड़े मामलों की भरमार रही. जिला पदाधिकारी ने प्रत्येक आवेदन पर तत्परता दिखाते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों की गहन जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करें. इस दौरान डीएम ने अधिकारियों से दूरभाष पर बात करते हुए स्पष्ट कहा कि जन-समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रशासन की विश्वसनीयता उसकी संवेदनशीलता और कार्यकुशलता पर निर्भर करती है, ऐसे में आम जनता के भरोसे को कायम रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है. फरियादियों से सीधा संवाद करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि सरकार के निर्देशों के अनुरूप जमुई प्रशासन हर लक्ष्य को बेहतर ढंग से प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है. सबका सम्मान-जीवन आसान पहल के तहत आयोजित जनता दरबार न केवल प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बना रहा है, बल्कि शासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद भी स्थापित कर रहा है. जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने जिलाधिकारी की इस पहल की सराहना करते हुए भरोसा जताया कि उनकी समस्याओं का समाधान अब प्राथमिकता के आधार पर होगा. इस पहल से जिले में जवाबदेह और पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिल रही है, जिससे आम लोगों को दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिल रही है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन