कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को एसएसबी ने पिलाया नींबू-ग्लूकोज पानी

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :20 Apr 2026 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को एसएसबी ने पिलाया नींबू-ग्लूकोज पानी

चरकापत्थर स्थित एसएसबी सी समवाय द्वारा सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए भीषण गर्मी में कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को नींबू पानी और ग्लूकोज पिलाया.

विज्ञापन

सोनो. चरकापत्थर स्थित एसएसबी सी समवाय द्वारा सेवा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए भीषण गर्मी में कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को नींबू पानी और ग्लूकोज पिलाया. 16वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट शैलेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन और कंपनी कमांडर रोहित कुमार सिंह की देखरेख में सी कंपनी के जवानों ने भीषण गर्मी के बीच राहगीरों और कलश यात्रा में शामिल करीब एक हजार लोगों की प्यास बुझाया. उनके इस प्रयास से महिला, पुरुष और बच्चों को गर्मी से राहत मिली. एसएसबी की इस पहल ने स्थानीय लोगों के बीच सकारात्मक संदेश दिया और बल के प्रति विश्वास को और मजबूत किया. स्थानीय लोगों ने कहा कि एसएसबी के जवान सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं. कभी नक्सल प्रभावित रहे इस क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियां लोगों को संदेश भी देता है. एसएसबी लंबे समय से सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ आंतरिक सुरक्षा और जनसंपर्क के जरिए क्षेत्र में भरोसा कायम करने का काम कर रही है और इसका काफी सकारात्मक प्रभाव लोगों पर पड़ा है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन