विशिष्ट शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण : जयप्रकाश

Updated:
विज्ञापन
विशिष्ट शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण : जयप्रकाश

लंबित वेतन भुगतान, एचआरएमएस में विलंब, सेवा पुस्तिका संधारण सहित शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार को प्रखंड संसाधन केंद्र चकाई में विशिष्ट शिक्षकों की आयोजित की गई.

विज्ञापन

चकाई. लंबित वेतन भुगतान, एचआरएमएस में विलंब, सेवा पुस्तिका संधारण सहित शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार को प्रखंड संसाधन केंद्र चकाई में विशिष्ट शिक्षकों की आयोजित की गई. इस दौरान विशिष्ट शिक्षक नेता जयप्रकाश पासवान ने कहा कि चार माह बीतने के उपरांत भी विशिष्ट शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि विभाग में बैठे पदाधिकारी बिचौलियों के कारण यह हो रहा है. उन्होंने विभाग से सभी शिक्षकों का एचआरएमएस ऑनबोर्डिंग करते हुए अविलंब वेतन भुगतान की मांग की. उन्होंने कहा कि जिन बिचौलिओं के कारण 500 शिक्षकों के तकनीकी योगदान में विलंब हुआ, वैसे बिचौलिए के ऊपर करवाई की जानी चाहिए नहीं तो हम इसके लिए आंदोलन करेंगे. बैठक की अध्यक्षता प्रमोद कुमार ने की. इस दौरान सुरेश चंद्र यादव, बबलू कुमार दुबे, महेंद्र राय, आशीष कुमार राय,नीरज कुमार पाण्डेय, ब्रह्मदेव कुमार वर्मा,प्रशांत कुमार, संजय कुमार वर्मा, सुभाष मुर्मू, मो युनूस, बासुदेव दास, कृष्णनंदन दास, रंजीत आजाद, पप्पू वर्मा, इम्तियाज आलम, मुकेश कुमार, पिंकू रावत, कुणाल किशोर,नीतीश कुमार, अरुण कुमार ठाकुर, भीखो दास,बलराम साहू सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन