कुआं से मिला युवक का शव, तीन दिनों से था लापता

Updated at :29 Jan 2025 9:59 PM
विज्ञापन
कुआं से मिला युवक का शव, तीन दिनों से था लापता

बटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दहियारी पंचायत के तेलियादह गांव में बुधवार को एक युवक का शव कुआं से बरामद हुआ.

विज्ञापन

सोनो. बटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दहियारी पंचायत के तेलियादह गांव में बुधवार को एक युवक का शव कुआं से बरामद हुआ. मृतक युवक की पहचान तेलियादह निवासी दामोदर यादव के पुत्र डब्लू यादव (25 वर्ष) के रूप में की गयी है. डब्लू बीते 25 जनवरी की रात्रि से ही लापता था. घटना की सूचना मिलते ही बटिया थानाध्यक्ष देवेंद्र नारायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कुआं से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया. उन्होंने बताया कि एफएसएल की टीम भी जांच में जुटी हुई है. बुधवार की सुबह कुआं से पानी लेने गयी एक महिला ने कुआं में शव उपलता हुआ देखा. थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं. वैसे प्रथम दृष्टया शव के शरीर पर कहीं भी गहरे चोट के निशान नहीं है. पुलिस सभी बिंदु पर जांच कर रही है. इधर, डब्लू की मौत से परिवार में कोहराम मचा है. पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है. डब्लू 10 दिन पहले ही पिता बना था. नवजात बच्ची के सिर से पिता का साया उठ गया.

फोन पर कहा था जल्द लौटूंगा, पर नहीं आया

मृतक के परिवार सदस्यों को आशंका है कि डब्लू की हत्या करके शव को कुआं में फेंक दिया गया. मां राधा देवी बताती है कि उनका बेटा 25 जनवरी की देर शाम घर से निकला था. उसके घर लौटने में हो रहे विलंब को लेकर मोबाइल पर बात भी हुई तो उसने जल्द ही घर लौटने को कही थी, लेकिन बाद में वह लापता हो गया. परिवार के सदस्य उसकी खोज में जुटे थे. मौखिक रूप से युवक के लापता होने की जानकारी थाना को भी दी गयी थी. पुलिस जब तक युवक की खोज में लगती तब तक बुधवार सुबह घर से महज 5 सौ मीटर दूर तेलियादह स्थित कुआं से उसका शव मिला. परिजनों कहना है कि दो तीन दिनों से लोग उससे पानी ले रहे थे लेकिन शव नहीं दिखा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन