पैक्स चुनाव की तैयारियों का डीडीसी व एडीएम ने लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
पैक्स चुनाव की तैयारियों का डीडीसी व एडीएम ने लिया जायजा

प्रखंड क्षेत्र के सात पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य को लेकर छह फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर जिला प्रशासन तैयारियां तेज कर दी हैं.

विज्ञापन

झाझा. प्रखंड क्षेत्र के सात पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य को लेकर छह फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर जिला प्रशासन तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में बुधवार को डीडीसी सुभाषचंद्र मंडल, एडीएम रविकांत सिन्हा ने झाझा प्रखंड कार्यालय पहुंचकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की. समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने बीडीओ सुनील कुमार चांद, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी सुशील प्रसाद समेत अन्य पदाधिकारियों से मतदान केंद्रों की व्यवस्था, मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मतदाताओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली. अधिकारियों ने कहा कि भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो, सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर भी निर्देश दिया. इस दौरान बीडीओ सुनील कुमार चांद ने बताया कि दो पैक्स में अध्यक्ष पद को लेकर एकमात्र नामांकन कराया गया है. मौके पर कई पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन