लोक अदालत को लेकर डालसा सचिव ने जिला विधिक संघ के साथ की चर्चा

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :22 Apr 2026 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
लोक अदालत को लेकर डालसा सचिव ने जिला विधिक संघ के साथ की चर्चा

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जोर-शोर से तैयारी की जा रही है.

विज्ञापन

जमुई जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जोर-शोर से तैयारी की जा रही है. कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मंजू श्री कुमारी के द्वारा जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष तथा सचिव के साथ बैठक की. बैठक में जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष सीताराम सिंह तथा सचिव अमित कुमार ने भाग लिया. प्राधिकार के सचिव ने समस्त अधिवक्ता संघ से आग्रह किया है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा वादों के निष्पादन में सहयोग प्रदान करें. संघ के अध्यक्ष के माध्यम से अधिवक्ता संघ से आग्रह किया गया है कि वह वादों के निष्पादन में पक्षकारों को प्रोत्साहित करें तथा उन्हें सूचित कर राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने-अपने प्रकरण का त्वरित निष्पादन करा चिंता से मुक्त हो. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत प्रकरणों के निस्तारण के लिए सुगम और सुलभ उपाय है. जिसमें किसी की भी पक्ष की जीत और हार नहीं होती. जिसमें दोनों पक्ष बैठकर आपसी सुलह समझौते के आधार पर वादों का निस्तारण करते हैं. जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष ने सचिव महोदय को आश्वासन दिया कि वह हमेशा की तरह लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अपना अपेक्षित सहयोग देंगे. अधिवक्ता संघ आम लोगों के हित को प्राथमिकता देते हुए हुए ज्यादा से ज्यादा वादों के निस्तारण में सहयोग करेगा. जिला विधिज्ञ संघ के सचिव ने आश्वासन दिया कि वह अन्य विद्वान अधिवक्ताओं को राष्ट्रीय लोक अदालत में वादों के प्रकरण के निष्पादन के लिए लिए प्रेरित करेंगे तथा कार्यक्रम के प्रचार प्रसार में भी अपना सहयोग देंगे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन