50 हजार का इनामी अपराधी बैंगलुरू से लापता

Updated:
विज्ञापन
50 हजार का इनामी अपराधी बैंगलुरू से लापता

जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के मगही गांव के सुफल यादव का पुत्र है प्रमोद यादव

विज्ञापन

लक्ष्मीपुर. 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के मगही गांव के सुफल यादव का पुत्र प्रमोद यादव पिछले तीन दिनों से बैंगलुरू से लापता है. इनामी अपराधी की पत्नी ने मोहनपुर थाने में आवेदन दिया है. इसमें प्रमोद के लापता होने की सूचना देते हुए उसके साथ किसी तरह की अनहोनी की आशंका जतायी है. पुलिस को दिये आवेदन में लिखा है कि लक्ष्मीपुर थाना पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए प्रमोद बैंगलुरू भाग गया था. वहीं रहकर गाड़ी चलाता था. 30 अप्रैल से वह वहां से लापता हो गया है. ज्ञात हो कि प्रमोद यादव पर एक हत्या का मामला लक्ष्मीपुर थाना में दर्ज है. इसमें प्रमोद यादव पर अपने भाई संजय यादव के साथ मिलकर अपनी भाभी यानी संजय यादव की पत्नी पबिया देवी की हत्या कर देने का आरोप है. उस घटना के बाद से ही वह फरार है. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन