ePaper

मंदिर परिसर में की गयी साफ-सफाई व लगाये पौधे

Updated at : 30 Nov 2025 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
मंदिर परिसर में की गयी साफ-सफाई व लगाये पौधे

गणिनाथ सेवा टीम द्वारा रविवार को पुरानी बाजार स्थित शिव-पार्वती मंदिर परिसर में साफ-सफाई एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

जमुई. गणिनाथ सेवा टीम द्वारा रविवार को पुरानी बाजार स्थित शिव-पार्वती मंदिर परिसर में साफ-सफाई एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. टीम के सदस्यों ने मंदिर परिसर में श्रमदान करते हुए व्यापक सफाई अभियान चलाया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कई पौधे भी लगाए. कार्यक्रम में टीम के संस्थापक कुंदन कुमार गुप्ता, डॉ जंग बहादुर सिंह, विद्या शंकर उपाध्याय, राहुल कुमार, प्रमोद रावत, सोनू रावत सहित स्थानीय ग्रामीणों ने सक्रिय रूप से भाग लिया. सदस्यों ने कहा कि समाज में स्वच्छता और हरियाली को बढ़ावा देने हेतु ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि पर्यावरण संरक्षण की भावना आम लोगों तक पहुंच सके. स्थानीय लोगों ने टीम के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे सामुदायिक कार्यों में सहयोग देने का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन