जोनल प्रतियोगिता में सभ्यता सिंह को मिला प्रथम पुरस्कार, खुशी

Updated:
विज्ञापन
जोनल प्रतियोगिता में सभ्यता सिंह को मिला प्रथम पुरस्कार, खुशी

अंतरराज्यीय जोनल डिबेट प्रतियोगिता में सभ्यता सिंह को प्रथम पुरस्कार मिलने पर झाझावासियों ने खुशी जतायी.

विज्ञापन

झाझा. अंतरराज्यीय जोनल डिबेट प्रतियोगिता में सभ्यता सिंह को मिले प्रथम पुरस्कार पर झाझावासियों ने खुशी जतायी. सभ्यता सिंह के पिता सामाजिक कार्यकर्ता राकेश कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता झारखंड राज्य के देवघर जिला स्थित संत फ्रांसिस विद्यालय में हुई थी. जिसमें दर्जनों बच्चों ने भाग लिया था. प्रतियोगिता में संत फ्रांसिस देवघर, संत जोसेफ स्कूल झाझा ,संत थोमस स्कूल गोड्डा, मधुस्थली विद्यापीठ के छात्र-छात्रा ने भाग लिया. निर्णायक मंडली द्वारा डिबेट को लेकर एक घंटा पूर्व सभी बच्चों को एक विषय दिया गया और सिर्फ तीन से चार मिनट का समय दिया गया था. मेरी पुत्री सभ्यता ने अपने भाषण को 3 मिनट 52 सेकंड में समाप्त किया. इसके उपरांत निर्णायक मंडली के द्वारा इसे प्रथम पुरस्कार दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन