युवक ने चौकीदार पर लगाया मारपीट कर घायल करने का आरोप

थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनकियारी गांव के युवक गुड्डू वर्णवाल उर्फ गोपाल ने अपने ही गांव के चौकीदार इंद्रदेव पासवान पर घर के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है
चौकीदार ने आरोप को किया खारिज लखन कियारी गांव का मामला सोनो. थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनकियारी गांव के युवक गुड्डू वर्णवाल उर्फ गोपाल ने अपने ही गांव के चौकीदार इंद्रदेव पासवान पर घर के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है. चौकीदार ने आरोप को खारिज करते हुए इसे गलत बताया. घायल गुड्डू वर्णवाल ने घटना को लेकर थाना में शिकायती आवेदन भी दिया है. दरअसल, बीते रविवार की रात्रि सोनो पुलिस गुड्डू के पिता वारंटी जगरनाथ वर्णवाल और भाई संतोष वर्णवाल को गिरफ्तार कर ले गयी. दहेज मामले को लेकर चल रहे एक मामले में दोनों बेल पर थे. बेल टूटने के कारण जारी वारंट पर पुलिस की कार्रवाई हुई. गुड्डू ने बताया कि जब इस संदर्भ में चौकीदार से पूछा कि बेल टूटने से संबंधित नोटिस क्यों नहीं दिया तो वह आक्रोशित होकर न सिर्फ गाली गलौज किया बल्कि अपने पुत्रों व घर के सदस्यों के साथ मिलकर मारपीट करते हुए मुझे गंभीर रूप से घायल कर दिया. पत्नी जब बचाने आई तो उसके साथ भी अभद्रता किया और धमकी दिया. पड़ोसियों ने मुझे बचाया और मेरे घर वालों के साथ इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया जहां प्रारंभिक इलाज के बाद बेहतर इलाज हेतु जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं चौकीदार इंद्रदेव पासवान ने बताया कि पिता और भाई की गिरफ्तारी से नाराज गुड्डू अपने घर वालों के साथ गुस्से में मेरे घर रात्रि में आया और नोटिस नहीं देने व पुलिस बुलाकर गिरफ्तार करवाने का आरोप लगा कर गाली गलौज करते हुए लड़ायी करने लगा. हम लोगों ने उसके साथ मारपीट नहीं किया बल्कि स्थिति को लेकर पुलिस को सूचना दी. गुड्डू को चोट कैसे लगी पता नहीं. पूरे मामले को लेकर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि किसी की गिरफ्तारी पर वहां के चौकीदार से उलझना गलत है. बहरहाल दोनों तरफ से शिकायती आवेदन आया है जिसकी जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










