चोरी के दो मोबाइल के साथ एक उचक्का को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :05 May 2026 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी के दो मोबाइल के साथ एक उचक्का को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

चोरी के दो मोबाइल के साथ आरपीएफ ने एक उचक्का को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

झाझा. चोरी के दो मोबाइल के साथ आरपीएफ ने एक उचक्का को गिरफ्तार किया है. पोस्ट कमांडर अनिता कुमारी ने बताया कि सूचना मिली कि नया बना रहे रेलवे ओवरब्रिज पर एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से घूम रहा है. तभी पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार, सुनील कुमार सोरेन, पिंटू कुमार छानबीन के लिए गया. पुलिस को देखते ही संदिग्ध भागने लगा. तभी उसे पकड़ लिया गया. जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से दो मोबाइल मिला. जब उक्त व्यक्ति से बरामद दो मोबाइल के बारे में पूछताछ की गई तो कोई सही जवाब नहीं दे पाया. इस कारण उसे गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान खगड़िया जिला अंतर्गत मानसी थाना क्षेत्र के मानसिक कुटिया वार्ड संख्या 16 निवासी सुधीर यादव का 28 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है. आरपीएफ ने गिरफ्तार चोर को जीआरपी को सुपुर्द कर दिया. जीआरपी थानाध्यक्ष मधुसूदन ने मामला दर्ज कर छानबीन की बात कही है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन