माधोपुर, डढ़बा में 19 को लगेगा शिविर, अधिकारियों ने लिया जायजा

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :05 May 2026 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
माधोपुर, डढ़बा में 19 को लगेगा शिविर, अधिकारियों ने लिया जायजा

जन शिकायतों को सुलभ तरीके से प्राप्त करने व उनके प्रभावी निवारण के उद्देश्य से आगामी 19 मई को प्रखंड के डढ़वा और माधोपुर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया जायेगा

विज्ञापन

चकाई. जन शिकायतों को सुलभ तरीके से प्राप्त करने व उनके प्रभावी निवारण के उद्देश्य से आगामी 19 मई को प्रखंड के डढ़वा और माधोपुर पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया जायेगा. सहयोग शिविर की तैयारी का जायजा लेने मंगलवार को डीसीएलआर सुजीत कुमार, बीडीओ मनीष आनंद, सीओ राजकिशोर साह ने माधोपुर और डढ़वा पंचायत भवन पहुंचकर वहां तैयारी का जायजा लिया तथा संबंधित पंचायत के मुखिया एवं सभी कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया. इस दौरान अधिकारियों ने पंचायत के अधिक से अधिक लोगों को इसकी सूचना देने तथा शिविर के दिन आवेदन प्राप्त कर उसका तवरित निष्पादन करने पर जोर दिया. इस संदर्भ में डीसीएलआर ने बताया कि सरकार के निर्देश को देखते हुए प्रखंड के सभी पंचायत में इस शिविर का आयोजन किया जाना है. 19 मई से इसकी शुरुआत हो रही है. पहले दिन माधोपुर और डढ़वा पंचायत में इसका आयोजन होगा.उसके बाद सभी पंचायत में भी बारी-बारी से सहयोग शिविर लगाकर लोगों की समस्या सुनी जाएगी तथा शिविर में ही उसका समाधान किया जाएगा. उन्होंने बताया कि सहयोग शिविर के सफल आयोजन तथा शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों शिकायतों के लिए शिविर प्रभारी एवं शिविर की अध्यक्षता करने के लिए अधिकारियों को नामित किया गया है. उन्होंने आयोजन स्थल पर आम जनों के ससम्मान बैठने एवं अन्य व्यवस्था को भी दुरुस्त करने का निर्देश दिया.मौके पर मुखिया पंकज साह, सहित सभी पंचायत कर्मी भी मौजूद थे. इधर पंचायत में सहयोग शिविर के आयोजन की सूचना से लोगों में खुशी का माहौल है. कई लोगों ने बताया कि अब उन्हें अपनी समस्या के समाधान के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन