विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र ग्रेट बुद्धा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को विद्यालय में अध्ययनरत छात्र- छात्राओं द्वारा स्कूल प्रबंधन के नेतृत्व में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड क्षेत्र ग्रेट बुद्धा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को विद्यालय में अध्ययनरत छात्र- छात्राओं द्वारा स्कूल प्रबंधन के नेतृत्व में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर समारोह का उदघाटन विद्यालय निदेशक संतोष कुमार सिंह, उप निदेशक पायल सिंह ने संयुक्त रूप से किया. इस प्रदर्शनी में वर्ग कक्षा 05 से 08 तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान से संबंधित कई नवीन मॉडलों को प्रस्तुत किया. प्रदर्शनी को अभिभावकों ने सराहा एवं भविष्य से जुड़े बच्चों के वैज्ञानिक सोच पर उनकी हौसला अफजाई की. मौके पर विद्यालय निदेशक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि हमारे नन्हे वैज्ञानिक की सोच व आविष्कार को आगे भी इनके शिक्षक का मार्गदर्शन मिलना चाहिए. वहीं मौके पर वरीय शिक्षिका निशि सिंह सहित सभी शिक्षक-शिक्षिका, अभिवावक व बच्चे उपस्थित थें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन