विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने पेश किये बेहतर मॉडल्स

Updated at :27 Jan 2025 9:34 PM
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने पेश किये बेहतर मॉडल्स

गणतंत्र दिवस पर विनोबा भावे पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान स्कूली बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में समकालीन समस्या के समाधान पर आधारित मॉडल की प्रस्तुति दी.

विज्ञापन

गिद्धौर. गणतंत्र दिवस पर विनोबा भावे पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान स्कूली बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में समकालीन समस्या के समाधान पर आधारित मॉडल की प्रस्तुति दी. इसमें फायर हैंड तथा स्मार्ट ब्रिज काफी आकर्षक था. बच्चों ने एक ऐसा पुल का कॉन्सेप्ट बनाया जिसमें पानी बढ़ने पर पुल ऊपर उठ जा रहा था और पानी कम होते ही नीचे जाने लगता था. इसके साथ ही स्ट्रीट लाइट, वॉटर फिल्टरेशन, स्केलटन सिस्टम, एसिड रैन, स्मार्ट सिटी, वॉल्कानो इरोप्शन, फायर अलार्म, एंटी थेफ्ट अलार्म, चंद्रयान 03, न्यूटन डिस्क, विंड एनर्जी, हाइड्रो प्लांट, हाइड्रोलिक ब्रिज, सैनिटाइजर मशीन,फायर हैंड, ग्रीन हाउस, माइक्रोस्कोप, टेलिस्कोप, रैन वॉटर हार्वेस्टिंग, सोलर सिस्टम, रेन डिडेक्टर, भविष्य का टेलीविजन, पवन चक्की सहित दर्जनों प्रकार के मॉडल की प्रदर्शनी में लगाया गया. बच्चों ने वेस्ट मैटेरियल का उपयोग कर वॉल हैंगिंग, कैलेंडर, राधे-कृष्ण, टेबल लाइट, फूलदान, पिग्गी बैंक, मिरर फ्रेम के भी मॉडल बनाया था. इस दौरान स्कूल के निदेशक विश्वास कुमार के द्वारा सभी अभिभावकों को एक फलदार पौधा दिया गया. अपने सम्बोधन में उन्होंने ने कहा कि ऐसे आयोजन का मकसद छात्रों में वैज्ञानिक सोच के साथ समाज के विकास के प्रति ललक पैदा करना है. बाल रसोई के माध्यम से बच्चों में प्रबंधन की क्षमता विकसित करने में मदद मिलती है. प्राचार्य अभय कुमार पांडेय ने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से स्कूली छात्रों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है. मौके पर शिक्षक जीवन सिंह, अमित सिंह, कर्नल कुमार, शशिकांत शर्मा, आशीष झा, मोंटी मिश्रा, राजू कुमार, रॉबिन हेंब्रम, आनंद कुमार, संजीव तिवारी, पिंकी सिंह, स्वागता सिंह, पुष्पम के साथ-साथ काफी संख्या में अभिभावक व छात्र-छात्रा उपस्थित थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन