मुख्यमंत्री मिले पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह व पूर्व मंत्री दामोदर रावत

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :16 Apr 2026 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मिले पूर्व मंत्री श्रेयसी सिंह व पूर्व मंत्री दामोदर रावत

बिहार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर पूर्व खेल सह सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

विज्ञापन

गिद्धौर. बिहार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर पूर्व खेल सह सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी. मुलाकात के दौरान बिहार के समग्र विकास, सशक्त सुशासन स्थापित करने तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई. मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार विकास और समृद्धि के पथ पर नयी ऊंचाइयों को छुयेगा. इधर, पूर्व मंत्री सह वर्तमान झाझा विधायक दामोदर रावत ने भी मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और जन विश्वास का नया अध्याय लिखेगा. उन्होंने कहा कि एनडीए के नेतृत्व में राज्य और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन