ePaper

प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने क्लिनिक के बाहर किया हंगामा

Updated at : 20 May 2025 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने क्लिनिक के बाहर किया हंगामा

जिला मुख्यालय स्थित निजी क्लिनिक हरिओम सेवा सदन में सोमवार देर रात ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत पटना ले जाने दौरान रास्ते में हो गयी. मंगलवार सुबह आक्रोशित परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए क्लिनिक के बाहर शव को रखकर हंगामा किया.

विज्ञापन

जमुई. जिला मुख्यालय स्थित निजी क्लिनिक हरिओम सेवा सदन में सोमवार देर रात ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत पटना ले जाने दौरान रास्ते में हो गयी. मंगलवार सुबह आक्रोशित परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए क्लिनिक के बाहर शव को रखकर हंगामा किया. हंगामा होता देख क्लिनिक के चिकित्सक सहित स्वास्थ्य कर्मी फरार हो गये. मृतक प्रसूता की पहचान जिले के झाझा थाना क्षेत्र के पैरगाहा गांव निवासी विकास ठाकुर की 22 वर्षीय पत्नी ज्योती देवी के रूप में हुई है .हंगामा की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस वहां पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामला को शांत करवाया.

मृतक प्रसूता के परिजनों ने बताया कि सोमवार शाम ज्योति को प्रसव पीड़ा होने पर ज्योति को हरिओम सेवा सदन में भर्ती करवाया था. जांच के बाद चिकित्सक ने ऑपरेशन करने की बात कही. ऑपरेशन के बाद प्रसूता ने एक लड़की को जन्म भी दिया. देर रात चिकित्सक ने बताया कि मरीज को तुरंत ब्लड चढ़ाना आवश्यक है. इसके बाद क्लिनिक में ही व्यवस्था कर ब्लड चढ़ाया गया. ज्योति की तबीयत बिगड़ने के बाद चिकित्सक ने उसे पटना रेफर कर दिया. पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. प्रसूता की मौत के बाद परिजन मंगलवार सुबह क्लिनिक के बाहर शव रखकर हंगामा करने लगे. ज्योति के परिजन चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही बरतंने का आरोप लगा रहे थे.

कहते है चिकित्सक

हरिओम सेवा सदन के डॉ मनीष कुमार ने बताया कि इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती गयी है. परिजन के लगाये गये आरोप गलत है. हमलोगों ने अपने स्तर से बेहतर इलाज किया. मरीज को पटना ले जाने में विलंब करने के कारण ही प्रसूता की मौत हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन