ePaper

डॉ आंबेडकर के विचारों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : गिरिधारी यादव

Updated at : 18 Apr 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
डॉ आंबेडकर के विचारों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : गिरिधारी यादव

चकाई प्रखंड अंतर्गत घुटवे पंचायत के टेलवा मोड़ के समीप स्थित मैदान में शुक्रवार को बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर 134वां जयंती पखवारा के तहत जयंती समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

चंद्रमंडीह. चकाई प्रखंड अंतर्गत घुटवे पंचायत के टेलवा मोड़ के समीप स्थित मैदान में शुक्रवार को बाबा साहब डॉ भीम राव आंबेडकर 134वां जयंती पखवारा के तहत जयंती समारोह का आयोजन किया गया. जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बांका सांसद गिरिधारी यादव मौजूद थे. कार्यक्रम का प्रारंभ सांसद गिरिधारी यादव, पूर्व मुखिया परमानंद दास, जदयू नेता नकुल यादव सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. तत्पश्चात मंचासीन लोगों ने बाबा साहब के प्रतिमा पर बारी-बारी से माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया. जिसके बाद लोगों ने अपने अपने विचारों को रखने के साथ ही बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. वहीं समारोह को संबोधित करते हुए सांसद गिरिधारी यादव ने कहा कि आंबेडकर विश्व भर में उनके मानवाधिकार आंदोलन, संविधान निर्माता और उनकी प्रकांड विद्वता के लिए जाने जाते हैं. जीवन भर समानता के लिए संघर्ष करने वाले आंबेडकर को समानता और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है. समानता, न्याय और सामाजिक सुधारों के लिए वे आजीवन प्रयासरत रहे. कुल मिलाकर उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र उत्थान एवं मानव सेवा को समर्पित कर दिया. उन्होंने कहा कि केवल जयंती मना लेना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया परमानंद दास ने जबकि संचालन अशोक दास ने किया. मौके पर प्रकाश यादव, श्रीकांत यादव, नकुल यादव, अर्जुन यादव, बालेश्वर दास, कुलदीप दास, नारायण राम, कमल यादव, कल्लू यादव, ब्रह्मदेव यादव, आलोक कुमार, रामदेव यादव, गोल्टन दास, ओम प्रकाश पासवान, राजकुमार दास, कार्तिक पासवान, शिव कुमार दास, शिव शंकर यादव, अरुण ठाकुर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन