कोई पूजा-पाठ, तो कोई रमणीक स्थल पर मनाया नव वर्ष का जश्न

जिले भर में गुरुवार को नववर्ष 2026 का स्वागत युवाओं ने आतिशबाजी कर किया. साथ ही, सोशल मीडिया से लोगों का बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा.
जमुई . जिले भर में गुरुवार को नववर्ष 2026 का स्वागत युवाओं ने आतिशबाजी कर किया. साथ ही, सोशल मीडिया से लोगों का बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा. गुरुवार की सुबह से ही युवाओं की टोली जिले के अलग-अलग पिकनिक स्पॉट पर जुटने लगे. जमुई-मुंगेर सीमा पर अवस्थित भीमबांध में प्रकृति की अनुपम छटाओं के बीच स्थित गर्म जलकुंड का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया. इस रमणीक स्थल पर पिकनिक मनाने जमुई, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे और परिजनों के साथ नववर्ष का जश्न मनाया. पिकनिक स्पॉट पर लोगों ने सुबह से ही भोजन सामग्री लेकर नववर्ष की खुशी मनाने में जुट गये. क्या बुर्जग, क्या बच्चे सभी लोगों ने पिकनिक स्पाॅट पर पहुंचकर वनभोज का आनंद उठाया.
सोशल मीडिया पर संदेशों का जमकर हुआ आदान-प्रदान
बीते साल को अलविदा कर सभी तबके के लोगों ने नव वर्ष का झूमकर स्वागत किया. घड़ी की सूई बारह पर आकर टिकी तो शहर में चहुंओर हर्षोल्लास का माहौल कायम हो गया. हैप्पी न्यू इयर के शोर से शहर गुंज उठा. नये साल के आगमन पर लोग सोशल मीडिया के सहारे भी एक दूसरे को बधाई देते नजर आये. बीते बुधवार की देर रात 12 बजे के बाद लोगों के फोन की घंटियां भी घनघनाने लगीं. लोग एक-दूसरे को फोन कर नववर्ष की बधाई देने लगे.पिकनिक स्पाॅटों पर पुलिस की रही पैनी नजर
नववर्ष के पहले दिन जिले के पिकनिक स्पाॅटों पर लोगों ने अपने- अपने परिवार एवं दोस्तों के साथ जमर पिकनिक का आनंद उठाया. पिकनिक मनाने आये लोगों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से जगह- जगह पुलिस बल तैनात कर चाक-चौंबद व्यवस्था बनायी गयी थी. पिंकनिक के दौरान मनचलों पर भी पुलिस अपनी पैनी नजर बनाये हुए थे.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




