नारी शक्ति वंदन अधिनियम को ले निकाली पदयात्रा

नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम के तहत जिला महिला मोर्चा की ओर से पदयात्रा निकाली गयी.
जमुई. नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम के तहत जिला महिला मोर्चा की ओर से पदयात्रा निकाली गयी. भाजपा नेत्री साधना सिंह जिला उपाध्यक्ष सह जमुई लोकसभा प्रभारी के मार्गदर्शन में निकाली गयी पदयात्रा में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तीकरण को बढ़ावा देना था. पदयात्रा के दौरान महिलाओं ने समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया और नारी सम्मान का संकल्प लिया. इस दौरान साधना सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति सृजन और संस्कार की आधारशिला है. जहां नारी का सम्मान होता है, वहां समृद्धि अपने आप आती है. हम सभी को नारी सम्मान का संकल्प लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे बढ़ना चाहिए. उनके संबोधन से उपस्थित महिलाएं काफी उत्साहित नजर आईं. मौके पर सुनीता देवी, सीमा केसरी, पिंकी देवी, गौरी देवी, निशा देवी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं, सभी ने एकजुट होकर नारी सशक्तिकरण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




