ePaper

जीजा ने साला पर घर में घुसकर मारपीट करने का लगाया आरोप

Updated at : 03 Jan 2026 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
जीजा ने साला पर घर में घुसकर मारपीट करने का लगाया आरोप

थाना क्षेत्र की हथिया पंचायत अंतर्गत बलियोटांड निवासी भरत मांझी ने शनिवार को अपने दो सालाओं पर घर में घुसकर जान मारने की नीयत से मारपीट करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

झाझा. थाना क्षेत्र की हथिया पंचायत अंतर्गत बलियोटांड निवासी भरत मांझी ने शनिवार को अपने दो सालाओं पर घर में घुसकर जान मारने की नीयत से मारपीट करने का आरोप लगाया है. पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन में बताया कि घटना के समय वे अपने घर पर मौजूद थे. इसी दौरान उनके दोनों साले रवि मांझी व कपिल मांझी हरवे-हथियार से लैस होकर घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट करने लगे. शोर-शराबा करने के बावजूद आरोपितों ने उन्हें नहीं छोड़ा. दोनों ने उनके गले में गमछा डालकर घसीटते हुए जान मारने की नीयत से घर से बाहर खींच लिया और धमकी भी दी. घटना की सूचना हमने 112 नंबर पुलिस टीम को दी. पुलिस टीम के पहुंचते ही आरोपित मौके से फरार हो गये. इसके बाद पीड़ित ने रेफरल अस्पताल में अपना इलाज कराया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपितों ने भविष्य में जान से मारने की धमकी दी है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन