मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को सफल बनाएं कार्यकर्ता

Updated:
विज्ञापन
मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान को सफल बनाएं कार्यकर्ता

भाजपा सोनो मंडल अध्यक्ष अजय कुमार मंडल की अध्यक्षता में मंडल कार्यसमिति सह बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला का आयोजन पैरामटिहाना पंचायत के रक्सा ओरैया गांव में किया गया.

विज्ञापन

सोनो. भाजपा सोनो मंडल अध्यक्ष अजय कुमार मंडल की अध्यक्षता में मंडल कार्यसमिति सह बूथ सशक्तिकरण अभियान कार्यशाला का आयोजन पैरामटिहाना पंचायत के रक्सा ओरैया गांव में किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता संदीप कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर अभियान को सफल बनाएं. उन्होंने ””””मेरा बूथ सबसे मजबूत”””” के नारे को साकार करने की बात कही. कहा कि इससे आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को बिहार में बनाए रखना संभव होगा. भाजपा जिला मंत्री व कार्यक्रम प्रभारी ब्रजेश सिंह राजपूत ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर यह बूथ संगठन अभियान चलाया जा रहा है. इसे सभी कार्यकर्ताओं को मजबूती से पूरा करना है. कार्यक्रम में बटिया मंडल अध्यक्ष परशुराम कुमार, महेश्वरी मंडल अध्यक्ष दशरथ यादव, सोनो मंडल महामंत्री मणजीत सिंह, अशोक दास, त्रिवेणी यादव, रामचंद्र मंडल, चेतन मंडल, उपेंद्र मंडल, राम विजय साह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन