कुएं से अज्ञात महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
कुएं से अज्ञात महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

सदर थाना क्षेत्र के नर्वदा गांव में शुक्रवार को कुएं से अज्ञात महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जमुई सदर थाना क्षेत्र के नर्वदा गांव में शुक्रवार को कुएं से अज्ञात महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है. महिला के पास से एक पर्स और एक मोबाइल भी बरामद किये गये हैं. बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह स्थानीय ग्रामीण जब कुआं के बगल से गुजर रहे थे, तभी कुआं से कुछ दुर्गंध महसूस किया. इसके बाद ग्रामीणों ने कुएं में एक शव को देखा. ग्रामीणों इसकी सूचना सदर थाना की पुलिस को दी. सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर शव की शिनाख्त में जुट गयी है. मृतक महिला कहां की रहने वाली है, इसका भी पता नहीं चल सका है और न ही घटना के कारणों का भी पता चल सका है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है. समाचार लिखे जाने तक शव कि शिनाख्त नहीं हो पायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन