कटोरवा ब्रिज के समीप से 50 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस

झाझा-सिमुलतला मुख्य मार्ग पर कटोरवा ब्रिज के समीप से मंगलवार सुबह स्थानीय पुलिस ने 50 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद की.
सिमुलतला. झाझा-सिमुलतला मुख्य मार्ग पर कटोरवा ब्रिज के समीप से मंगलवार सुबह स्थानीय पुलिस ने 50 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद की. जानकारी देते थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि इसे लेकर स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल कर रही है. शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मृतक के गला में तेज धारदार हथियार से हमला किया गया है. गला में भगवा रंग का गमछा भी लपेटा हुआ था. बायें हाथ में सादा गमछा और दाहिना हाथ में चार्जर केबल लपेटा था. शरीर में भी कई स्थान पर जख्म का निशान पाया गया. प्रतीत होता है कि कहीं दूसरे स्थान पर मारपीट किया गया है और यहां लाकर शव को फेंक दिया गया है. पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुटी है. समाचार भेजे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










