ePaper

जमीन विवाद में खूनी झड़प, मां-पुत्र गंभीर रूप से घायल

Updated at : 27 Dec 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में खूनी झड़प, मां-पुत्र गंभीर रूप से घायल

थाना क्षेत्र के सेवा गांव में बीते शुक्रवार की रात पूर्व से चले आ रहे जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में मां-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

गिद्धौर. थाना क्षेत्र के सेवा गांव में बीते शुक्रवार की रात पूर्व से चले आ रहे जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में मां-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाना में आवेदन देकर आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के अनुसार सेवा गांव निवासी गौरव कुमार उर्फ पप्पू यादव, पिता युगल यादव का गांव के ही दबंग प्रवृत्ति के भोजल यादव के परिजनों प्रवीण यादव व पवन यादव (पिता सुरेंद्र यादव) से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. बीते शुक्रवार की रात अचानक विवाद बढ़ गया और बात मारपीट तक पहुंच गयी. इस दौरान गौरव कुमार उर्फ पप्पू यादव व उनकी माता शांति देवी के साथ जमकर मारपीट की गयी, इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद परिजनों द्वारा घायल अवस्था में दोनों को दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गिद्धौर लाया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया. अस्पताल में इलाज कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों के अनुसार गौरव कुमार के सिर में आठ टांके और पैर में दो टांके लगे हैं, साथ ही पैर में फ्रैक्चर भी बताया जा रहा है. वहीं शांति देवी को भी शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आयी हैं. दोनों घायलों की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन