ePaper

प्रत्येक पंचायत में जरूरतमंदों के बीच बांटा जायेगा कंबल- बीडीओ

Updated at : 22 Dec 2025 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
प्रत्येक पंचायत में जरूरतमंदों के बीच बांटा जायेगा कंबल- बीडीओ

ठंड के लगातार बढ़ते प्रकोप के बाद चकाई प्रखंड प्रशासन अब जरूरतमंद लोगों को कंबल उपलब्ध करायेगा.

विज्ञापन

चंद्रमंडीह . ठंड के लगातार बढ़ते प्रकोप के बाद चकाई प्रखंड प्रशासन अब जरूरतमंद लोगों को कंबल उपलब्ध करायेगा. इसके लिए पंचायतवार 20-20 कंबल उपलब्ध कराये गये हैं. जानकारी देते हुए बीडीओ मनीष कुमार ने बताया कि ठंड में इजाफे के कारण उनलोगों को असुविधा हो रही है जिनके पास पर्याप्त गर्म कपड़े नहीं हैं. ऐसे में संबंधित पंचायत के विकास मित्र जरूरतमंदों को चिन्हित कर उन्हें कंबल उपलब्ध कराएंगे. इसके लिए सभी पंचायतों के लिए 20- 20 कंबल उपलब्ध कराए गए हैं. इसी क्रम में सोमवार को बीडीओ ने भी कुछ जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. उन्होंने बताया कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि इस कड़ाके की ठंड में सभी लोगों को गर्म कपड़े उपलब्ध हो सके. मौके पर पंचायत समिति सदस्य जानकी दास, पूर्व उप प्रमुख कांग्रेस दास, उमेश यादव सहित कई अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन