चकाई में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

Updated at : 06 Apr 2026 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
चकाई में मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

चकाई. भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए.इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयों ने अपने-अपने घरों के साथ-साथ विभिन्न बूथों पर पार्टी का झंडा तोलन किया साथ ही कार्यकर्ताओं के बीच जाकर पार्टी के संघर्ष और इतिहास की जानकारी दी. इस अवसर पर कई जगह पर मिठाई का भी वितरण किया गया. प्रखंड महामंत्री राजबिहारी शुक्ला ने खास चकाई नीचे टोला में महिलाओं के बीच कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया. प्रखंड मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की उपलब्धियों और भविष्य की दिशा पर विस्तार से प्रकाश डाला.उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि संकल्प का दिन है, जब कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का प्रण लेते हैं.मंडल अध्यक्ष ने वरिष्ठ नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भाजपा की आज की मजबूत स्थिति लाखों कार्यकर्ताओं के समर्पण और त्याग का परिणाम है. उन्होंने बताया कि वर्ष 1980 में पार्टी की स्थापना हुई, लेकिन इसकी वैचारिक जड़ें भारतीय जनसंघ से जुड़ी हैं, जिसने राष्ट्रवाद की भावना को मजबूती दी. जिला मंत्री शालिग्राम पांडे ने 6 अप्रैल को भारतीय राजनीति के लिए ऐतिहासिक दिवस बताया. उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों और अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व ने पार्टी की मजबूत नींव रखी, जिसके चलते आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन सकी है.उन्होंने बताया कि पार्टी लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है और हाल ही में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है. इस अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में वैचारिक प्रतिबद्धता बढ़ाना और उनकी कार्यशैली को और प्रभावी बनाना है.इस अवसर पर जेपी सेनानी अंगराज राय,संतु यादव,अमित दुबे,धर्मवीर आनंद, मनोज पोद्दार, भुनेश्वर यादव,सुमन केसरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता नेता मौजूद थे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन