ePaper

बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें कार्यकर्ता - भाजपा

Updated at : 03 Jul 2025 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें कार्यकर्ता - भाजपा

भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को सिकंदरा मंडल अंतर्गत राधिका विवाह भवन में गुरुवार को मंडल अध्यक्ष अखिलेश पांडेय की अध्यक्षता में बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा बैठक की.

विज्ञापन

सिकंदरा. भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को सिकंदरा मंडल अंतर्गत राधिका विवाह भवन में गुरुवार को मंडल अध्यक्ष अखिलेश पांडेय की अध्यक्षता में बूथ सशक्तिकरण अभियान की समीक्षा बैठक की. बैठक में हमारा बूथ सबसे मजबूत विषय पर विशेष बल देते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया. वक्ताओं ने कहा कि बूथ सशक्त होगा तो संगठन अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकेगा. बैठक के दौरान आगामी कार्ययोजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया और बूथवार जिम्मेदारियां तय की गयी. सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करने को लेकर संकल्प भी लिए. सक्रिय कार्यकर्ता कृष्णा कुमार चंद्रवंशी, रूद्रदेव सिंह, गणेश ठाकुर ने बूथ स्तर पर किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी. इस दौरान सिकंदरा मंडल प्रभारी अनिल कुमार दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष नवल किशोर सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र पंडित एवं मनोज सिंह, मंडल उपाध्यक्ष मिथलेश सिंह, महामंत्री अरुण कुमार सिंह एवं विकास कुमार गुप्ता, मंत्री कुलदीप महतो, खरडीह पंचायत अध्यक्ष गुंजेश सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन