ePaper

पूरी दुनिया ने भारतीय सेना के पराक्रम को देखा और सराहा

Updated at : 22 May 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
पूरी दुनिया ने भारतीय सेना के पराक्रम को देखा और सराहा

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य के सम्मान में गुरुवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा कुमार गुप्ता के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली.

विज्ञापन

चकाई. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य के सम्मान में गुरुवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा कुमार गुप्ता के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली. इसमें सभी वर्ग एवं समुदाय के लोगों ने भाग लिया. तिरंगा यात्रा जयप्रकाश चौक स्थित जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा को नमन कर तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुई जो चकाई बाजार, थाना मोड़, बाजार, सरकारी बस पड़ाव, निजी बस पड़ाव चकाई चौक प्रखंड कार्यालय होते हुए पुनः जयप्रकाश चौक पर आकर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया. मौके पर जयप्रकाश चौक पर सभा आयोजित की गयी. भाजपा नेता सह जेपी सेनानी अंगराज राय ने कहा कि प्रंधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार हमारी बहादुर सेना ने पूरे पराक्रम के साथ महज चार दिनों में पाकिस्तान को ध्वस्त करते हुए उसके सैकड़ों आतंकियों को मिट्टी में मिलाकर उसे घुटनों पर ला दिया, ये हमारी सेना की बहादुरी और उनकी क्षमता को दर्शाता है. हमें उन पर गर्व है. वहीं भाजपा नेता शालीग्राम पांडेय ने कहा कि जिस तरह हमारी सेना की बहादुरी का अपमान कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियां कर रही है, उनकी जीत पर सवाल खड़ा कर रही है, यह दुखद है. भाजपा नेता रंजीत सिंह ने कहा कि सारी दुनिया ने भारतीय सैनिकों के पराक्रम को देखा और सराहा भी. वहीं कृष्ण कुमार गुप्ता, संतु यादव, मनोरंजन पांडे आदि ने भी सेना कि भूरी भूरी प्रशंसा की. इसके पूर्व तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपाइयों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, जय हिन्द, जय हिंद की सेना आदि नारे जम कर लगाये. कार्यक्रम चार बजे शाम से प्रारम्भ होकर 6 बजे तक चला. मौके पर मुख्य अतिथि रणजीत सिंह, माधोपुर मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिन्हा, अमित दुबे, धर्मवीर आनंद, राज बिहारी शुक्ला, मनोज पोद्दार, संतु यादव, अंगराग राय, दीपक शर्मा, भुनेश्वर यादव, सुरेश चंद्र गिरी, पबरीत राय, रामानुज राय, सरपंच प्रतिनिधि संजय गुप्ता,प्रमोद कुमार यादव,जन्मजय चौधरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन