नीलगाय से टकराया बाइक, दो घायल

जमुई-गिद्वौर मुख्य मार्ग स्थित कटौना गांव के समीप बुधवार को नीलगाय को एक बाइक ने टक्कर मार दिया.
जमुई. जमुई-गिद्वौर मुख्य मार्ग स्थित कटौना गांव के समीप बुधवार को नीलगाय को एक बाइक ने टक्कर मार दिया. इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गये. स्थानीय लोगों द्वारा 112 नंबर की पुलिस को घटना की सूचना दी गयी. सूचना के बाद 112 नंबर की पुलिस टीम द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल की पहचान नप क्षेत्र के खैरमा मुहल्ला निवासी विश्वजीत कुमार तथा आलोक कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि विश्वजीत गिद्धौर स्थित एक शो-रूम में काम करता है. बुधवार को अपने दोस्त आलोक के साथ बाइक पर सवार होकर गिद्धौर जा रहा था. इसी दौरान कटौना गांव के समीप अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गयी और बाइक अनियंत्रित होकर नीलगाय से जा टकराया. इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गये. सदर अस्पताल में इलाजरत घायल विश्वजीत कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










