Bihar News: मेडिकल कॉलेज कंस्ट्रक्शन साइट से इतने करोड़ की चोरी, 6 अपराधी गिरफ्तार

Published by :Anshuman Parashar
Published at :16 Sep 2024 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
Jamui

Jamui

Bihar News: बिहार में जमुई के खैरा प्रखंड क्षेत्र के बेला गांव में बनाए जा रहे हैं मेडिकल कॉलेज के कंस्ट्रक्शन साइट से हेराफेरी कर करीब 3 करोड़ रुपए के छड़ की चोरी कर ली. कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले लोगों ने धर्मकांटा में चीटिंग डिवाइस लगाकर इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में जमुई के खैरा प्रखंड क्षेत्र के बेला गांव में बनाए जा रहे हैं मेडिकल कॉलेज के कंस्ट्रक्शन साइट से हेराफेरी कर करीब 3 करोड़ रुपए के छड़ की चोरी कर ली. कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले लोगों ने धर्मकांटा में चीटिंग डिवाइस लगाकर इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोग लोगों में मुजफ्फरपुर, नवादा, मुंगेर और जमुई जिले के लोग शामिल हैं.

थानाध्यक्ष ने बताया

थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि इन लोगों ने कंस्ट्रक्शन के लिए ले जाने वाले छड़ के वजन में छेड़छाड़ कर चोरी को अंजाम दिया है. उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज के धर्म कांटा के कर्मचारियों के मिली भगत से धर्मकांटा में एक चीटिंग डिवाइस लगा दिया गया था. दुर्गापुर से ट्रक से कंस्ट्रक्शन का स्टील सरिया लाया जाता है. लेकिन इन लोगों के द्वारा रास्ते में बटिया में ही अनलोड किया जाता था. हर कंसाइनमेंट में ट्रक से एक बंडल (4.5 टन) छड़ निकाल लिया जाता था. फिर कम वजन वाले ट्रक को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में लाकर धर्मकांटा में वजन किया जाता था.

2 लाख 70 हजार रुपए की कीमत का छड़ निकाला जाता था

थानाध्यक्ष ने बताया कि धर्मकांटा के कर्मचारियों की मिली भगत से धर्मकांटा में एक स्पेशल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगाया गया था, जिसे रिमोट से कंट्रोल किया जा सकता था. जिस वक्त ट्रक को वजन करने के लिए उसे धर्मकांटा पर चढ़ाया जाता था, रिमोट के जरिए उसमें झूठा वजन दिखाया जाता था. जिसके बाद ट्रक को अनलोड करने के लिए भेज दिया जाता था. हर कंसाइनमेंट में करीब 2 लाख 70 हजार रुपए की कीमत का छड़ निकाला जाता था, और अब तक 100 से भी अधिक कंसाइनमेंट में 3 करोड़ के मूल्य के छड़ की चोरी कर ली गई है.

6 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

धर्म कांटा में काम करने वाला कर्मचारी जब छुट्टी पर चला गया तब उसकी जगह पर कोई नया कर्मचारी काम कर रहा था, और जब वह रिमोट से झूठा वजन दिखाने का की कोशिश कर रहा था तभी रिमोट की लाइट दिख गई और उसने रिमोट जमीन पर फेंक दिया. जिसके बाद सारा मामला सामने आ गया. इस मामले में प्रोजेक्ट मैनेजर के द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई, तथा पुलिस के द्वारा मामले में कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार लोगों की हुई पहचान

गिरफ्तार लोगों में मुंगेर जिला के टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के मंजोरा गांव निवासी नीरज यादव, मुंगेर जिला के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कटियारी गांव निवासी पप्पू कुमार, नवादा जिला के अकबरनगर थाना के कन्नौज निवासी पप्पू कुमार नामक तीन ट्रक चालकों को गिरफ्तार किया है. जबकि मुंगेर जिला के टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के बीची चाचर गांव निवासी अवधेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है.

500 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण

इसके अलावा पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगाने वाले मुजफ्फरपुर जिला के मनिहारी थाना क्षेत्र के बाघी गांव निवासी प्रमोद ठाकुर तथा छड़ खरीदने वाले जमुई जिला के बटिया थाना क्षेत्र के मोहगाय निवासी बबलू यादव को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने 3000 क्विंटल सरिया, धर्म कांटा में लगा चिप, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, पांच मोबाइल, तीन आधार कार्ड और चार ड्राइविंग लाइसेंस को भी जब्त किया है. गौरतलब है कि बेला गांव में करीब 500 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमें बड़ी हेरा फेरी सामने आयी है.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन