Bihar Crime: जदयू विधायक की बहू का शव बरामद, घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थति में मौत

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
bihar crime news

सांकेतिक फोटो

बिहार में केंद्रीय मंत्री के भांजे की हत्या के बाद अब जदयू विधायक की बहू की संदिग्ध हालात में शव मिलने की सूचना है. जमुई जिले के गिद्धौर में संदिग्ध हालत में पूर्व मंत्री दामोदर रावत के भतीजे की पत्नी का शव मिला है.

विज्ञापन

Bihar Crime: जमुई : बिहार के जमुई जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना है. झाझा के जदयू विधायक दामोदर रावत की बहू की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है. उनकी बहू का शव घर के कमरे से बरामद किया गया है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.सुमित्रा देवी के भाई आयुष कुमार ने कहा कि सुमित्रा के पति नवीन रावत के चाचा पूर्व मंत्री और वर्तमान में विधायक है. गिद्धौर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि अब तक मृतका के परिजनों द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन दिया जाता है तो उसके आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

पति गये हुए हैं वैष्णो देवी

जमुई जिले के गिद्धौर में संदिग्ध हालत में एक महिला के शव को घर के कमरे में गिद्धौर थाने की पुलिस ने बरामद किया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है. मृतका की पहचान गिद्धौर निवासी नवीन रावत की 42 वर्षीय पत्नी सुमित्रा देवी के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार मृतका के पति नवीन कुमार घूमने के लिए वैष्णो देवी गए हुए है, लेकिन उसकी पत्नी सुमित्रा देवी का शव संदिग्ध हालत में उसके घर से बरामद किया गया.

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

सुमित्रा देवी के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. उनका दावा है कि उनकी बेटी की गला घोटकर हत्या की गई है. मृतका के भाई आयुष कुमार ने कहा कि सुमित्रा देवी के पति नवीन रावत के चाचा पूर्व मंत्री और वर्तमान में झाझा से जदयू विधायक दामोदर रावत है. इस कारण मामले को दबाया जा रहा है. पुलिस भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, जबकि गिद्धौर थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि अब तक मृतका के परिजनों द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन दिया जाता है तो उसके आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: Police Encounter: पटना के मनेर में पुलिस मुठभेड़, एक अपराधी के पांव में लगी गोली

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन