ePaper

प्राथमिकता क्षेत्रों में बैंकों को ऋण वितरण बढ़ाने का निर्देश

Updated at : 24 Feb 2026 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
प्राथमिकता क्षेत्रों में बैंकों को ऋण वितरण बढ़ाने का निर्देश

जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित कर दिसंबर 2025 तिमाही में बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

जमुई. जिला जनसंपर्क कार्यालय के तत्वावधान में मंगलवार को जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक आयोजित कर दिसंबर 2025 तिमाही में बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा की गयी. बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता रवि कान्त सिन्हा ने की. समीक्षा के दौरान अपर समाहर्ता ने प्राथमिकता क्षेत्रों में बैंकों द्वारा अपेक्षित ऋण वितरण नहीं होने तथा कम सीडी अनुपात पर नाराजगी जतायी. उन्होंने सभी बैंकों को कृषि, स्वरोजगार एवं ग्रामीण विकास से जुड़े क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. बैठक में किसानों, स्वयं सहायता समूहों एवं ग्रामीण उद्यमियों को ऋण उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया. अपर समाहर्ता ने कहा कि मजबूत कृषि ऋण प्रवाह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए आवश्यक है. उन्होंने बैंकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण वितरण में तेजी लाने तथा वसूली तंत्र को सुदृढ़ करने के निर्देश दिये. बैठक में प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं वित्तीय साक्षरता कार्यक्रमों की प्रगति की भी समीक्षा की गई. साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड निर्गमन, ऋण वसूली, आरसेटी द्वारा प्रशिक्षित उद्यमियों के वित्त पोषण, जीविका योजना के स्वयं सहायता समूहों के ऋण संपर्क, डेयरी विकास तथा पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई. समिति ने कम प्रदर्शन करने वाले बैंकों को सुधार के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत करने का निर्देश देते हुए कहा कि जरूरतमंद लाभुकों तक समय पर ऋण पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए. प्रशासनिक स्तर से बैंकों को हर संभव सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया गया. बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी-सह-निलाम पत्र पदाधिकारी सुनील कुमार, बैंकिंग उप समाहर्ता विनोद प्रसाद, अग्रणी जिला प्रबंधक लक्ष्मी एक्का सहित विभिन्न बैंकों एवं विभागों के अधिकारी उपस्थित

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन