ePaper

जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध चलाया गया जागरुकता अभियान

Updated at : 10 Dec 2025 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध चलाया गया जागरुकता अभियान

सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई.

विज्ञापन

लक्ष्मीपुर. जेंडर आधारित हिंसा के विरुद्ध 16 दिवसीय अभियान के तहत बीते मंगलवार को लक्ष्मीपुर प्रखंड के प्लस टू राजकीय कन्या उच्च विद्यालय लक्ष्मीपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बच्चों में लैंगिक समानता, सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति व्यापक जागरूकता कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में लैंगिक समानता, बाल सुरक्षा कानूनों, जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर जागरूक किया गया. साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई.

निम्न बिंदुओं पर जागरूक किया

लिंग समानता पर चर्चा, सभी इमरजेंसी हेल्प लाईन नंबर के संबंध में महिला हेल्पलाइन -181, चाइल्ड हेल्पलाइन -1098, साइबर क्राइम शिकायत -1930, दहेज प्रथा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का महत्व, बाल विवाह के दुष्परिणाम एवं कानून, जेंडर आधारित हिंसा और उसके प्रकार, लैंगिक भेदभाव के दुष्प्रभाव, पोक्सो एक्ट के तहत बच्चों के अधिकार, सुरक्षा के प्रावधान एवं दंड, बालकों व बालिकाओं के लिए उपलब्ध विशेष सुरक्षा एवं संरक्षण उपाय , लैंगिक हिंसा की रोकथाम एवं समाज में लैंगिक समानता स्थापित करने के प्रभावी तरीकों पर विस्तृत रूप से बताया गया. बच्चों को यह भी बताया गया कि हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में कैसे सुरक्षित रहें. और किससे सहायता प्राप्त करें. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ विकाश कुमार, लेखा सहायक प्रताप सिंह, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन