क्षतिग्रस्त पुलिया से पानी में गिरा ऑटो, दंपती गंभीर घायल

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 05 Feb 2026 9:20 PM

विज्ञापन

सिमुलतला–चकाई मुख्य सड़क मार्ग पर घोटारी जंगल स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया एक बार फिर हादसे का कारण बन गयी.

विज्ञापन

सिमुलतला . सिमुलतला–चकाई मुख्य सड़क मार्ग पर घोटारी जंगल स्थित क्षतिग्रस्त पुलिया एक बार फिर हादसे का कारण बन गयी. गुरुवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर टूटे हुए पुलिया के नीचे पानी में जा गिरा, जिससे उसमें सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, सिमुलतला थाना क्षेत्र के पुरनकाडीह गांव से एक ऑटो रिश्तेदारी में पत्तूवा दुलमपुर, चकाई जा रहा था. घोटारी जंगल के समीप पहुंचते ही क्षतिग्रस्त पुलिया के कारण ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे पानी में जा गिरा. इस दुर्घटना में बथनावरण निवासी मो अंसार एवं उनकी पत्नी गुलशन बीबी को गंभीर चोटें आयीं. घटना की सूचना मिलते ही घोटारी गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए घायल दंपति को बाहर निकाला. इसके बाद दोनों को एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि घोटारी जंगल में स्थित यह पुलिया पिछले कई दिनों से जर्जर अवस्था में है. इसकी सूचना कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों और स्थानीय विधायक को दी गयी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है. ग्रामीणों का कहना है कि इस पुलिया के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और यदि शीघ्र मरम्मत नहीं कराई गई तो यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त पुलिया की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और लोगों की जान सुरक्षित रह सके.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन