मारपीट को लेकर थाने में दिया आवेदन

थानाक्षेत्र के बेनीबांक गांव निवासी विजय कुमार ने मारपीट को लेकर गांव के ही तीन लोगों के विरुद्ध थाना में आवेदन दिया है.
झाझा. थानाक्षेत्र के बेनीबांक गांव निवासी विजय कुमार ने मारपीट को लेकर गांव के ही तीन लोगों के विरुद्ध थाना में आवेदन दिया है. दिए गये आवेदन में उन्होंने बताया कि गांव के ही राजेश कुमार मंडल, प्रदुमन कुमार, अनुरोध कुमार मेरे घर पर आकर मेरी पत्नी के साथ विवाद करते हुए मेरी पत्नी के ऊपर हाथ छोड़ने का प्रयास किया. उसके बाद प्रदुमन ने मेरे साथ मारपीट किया. थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बाताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










