बाइक चोरी को लेकर थाने में दिया आवेदन

थाना क्षेत्र के धनियाठीका गांव निवासी सोहराब अंसारी पिता कलीम अंसारी ने बाइक चोरी हो जाने को लेकर थाना में आवेदन दिया है.
गिद्धौर. थाना क्षेत्र के धनियाठीका गांव निवासी सोहराब अंसारी पिता कलीम अंसारी ने बाइक चोरी हो जाने को लेकर थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि बीते गुरुवार दोपहर गिद्धौर बाजार स्थित अपनी मोबाइल दुकान के सामने बीआर 46 सी 7483 नंबर की बाइक खड़ी कर दुकान में अपने काम में जुट गये थे. दोपहर बाद देखे तो बाइक वहां नहीं थी, इधर-उधर बहुत ढूंढने के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है. उन्होंने पुलिस पदाधिकारी से बाइक बरामद करवाने की मांग की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By पंकज कुमार सिंह
पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










