ePaper

लापता पत्नी व पुत्री की खोजबीन की लगायी गुहार

Updated at : 12 Apr 2025 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
लापता पत्नी व पुत्री की खोजबीन की लगायी गुहार

पीड़ित ने झाझा थाने में दिया आवेदन

विज्ञापन

झाझा. थाना क्षेत्र के सर्किल नंबर एक स्थित फोक्सा गांव निवासी मिश्री मांझी ने पत्नी व दो नाबालिग पुत्री के लापता होने को लेकर थाने में आवेदन दिया है. इसमें पुलिस से पत्नी व बच्ची को बरामद करने की गुहार लगायी है. मिश्री मांझी ने बताया कि आठ अप्रैल को मेरी गैर हाजिरी में गांव का ही रामरूप मांझी मेरी पत्नी व दोनों पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं लेकर चला गया. जब रामरूप वापस अपने घर आया. तो उससे पत्नी व पुत्री के बारे में पूछा. इसपर वह गंदी-गंदी गाली देने लगा और कुछ भी नहीं बताया. उसकी पत्नी ने धमकी दी कि अगर दुबारा पूछताछ की, तो जान मार देंगे. पीड़ित ने पुलिस से पत्नी व पुत्री की सकुशल खोजबीन की गुहार लगायी है. मामले में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है. पुलिस जांच कर रही है.

पति पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

झाझा. प्रखंड क्षेत्र के करहरा भोलाडीह गांव निवासी सुधीर कुमार की पत्नी उषा देवी ने अपने पति पर शराब पीकर मारपीट करने, मानसिक व शारीरिक रूप ये प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. इसके अलावा एक लाख रुपये मांगने का भी आरोप लगाया है. थाने में आवेदन देते हुए महिला ने बताया कि मेरा पति शराब के नशे में घर में आकर पैसे की मांग करते हुए मुझसे बराबर मारपीट करता है. इसी क्रम में विरोध करने पर ईंट, पत्थर, लोहे की रड से मारकर घायल कर दिया. घटना के बाद हमने सारी जानकारी अपने पिता को दी. महिला ने बताया कि मेरे पति का गांव की ही एक महिला के साथ अवैध संबंध है. इसे लेकर गांव में पंचायत भी हुई है. बावजूद इसके पति मुझे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने महिला के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन