जमुई दौरे के दौरान स्वास्थ्य मंत्री के काफिले में भिड़ीं दो गाड़ियां, बड़ा हादसा टला
टकराव के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ियां | Prabhat Khabar Network
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले में जमुई में एक हादसा हुआ. परिसदन भवन के पास उनके काफिले की दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं. गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई.
जमुई : बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले में रविवार सुबह हादसा हो गया. जिला मुख्यालय स्थित परिसदन भवन के समीप काफिले में शामिल दो गाड़ियां आपस में टकरा गयीं. हालांकि, हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार झाझा में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की नवनिर्मित प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल होने वाले थे.
बताया गया कि कार्यकर्ताओं की ओर से मंत्री के स्वागत के लिए कचहरी चौक पर पुष्पवर्षा की तैयारी की गयी थी. इसी दौरान परिसदन भवन के समीप काफिले में शामिल दो वाहनों के बीच टक्कर हो गयी. हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये.
टक्कर वाले वाहनों में से एक में जदयू जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो के सवार होने की जानकारी दी गयी है. हालांकि, हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.
कार्यक्रम स्थल पहुंचा मंत्री का काफिला
हादसे के बाद भी स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का काफिला झाझा के कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गया. समाचार प्रेषण तक मंत्री का काफिला कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुका था.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए