थाना मे आवेदन देकर बाइक बरामदगी की लगायी गुहार

Updated:
विज्ञापन
थाना मे आवेदन देकर बाइक बरामदगी की लगायी गुहार

जिला मुख्यालय स्थित कल्याणपुर मुहल्ला निवासी गोरेलाल राम ने थाना में आवेदन दे कर अपने बाइक बरामद कराने की गुहार लगायी.

विज्ञापन

जमुई. जिला मुख्यालय स्थित कल्याणपुर मुहल्ला निवासी गोरेलाल राम ने थाना में आवेदन दे कर अपने बाइक बरामद कराने की गुहार लगायी. आवेदन में उन्होंने बताया कि मैं बीते रविवार की शाम में कचहरी रोड स्थित एक दुकान के बाहर अपनी बीआर46 एफ 3527 नंबर की हीरो स्पलेंडर खड़ी कर जरूरी काम निबटाने गया था, लेकिन जब वापस आया तो देखा कि मेरा बाइक उक्त स्थान पर नहीं है. मैंने आसपास खाफी खोजबीन की, परंतु कहीं पता नहीं चला. आसपास रहे सीसीटीवी कैमरा में देखा तो एक युवक मेरी बाइक ले जाते हुए दिखाई दिया. थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन