ePaper

पीडरौन गांव में वज्रपात से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत

Updated at : 23 Jun 2025 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
पीडरौन गांव में वज्रपात से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत

थाना क्षेत्र अंतर्गत पीडरौन पंचायत के पीडरौन गांव स्थित तांती टोला के एक वृद्ध व्यक्ति की मौत वज्रपात से हो गयी.

विज्ञापन

लक्ष्मीपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत पीडरौन पंचायत के पीडरौन गांव स्थित तांती टोला के एक वृद्ध व्यक्ति की मौत वज्रपात से हो गयी. मृतक स्व श्यामलाल तांती का 70 वर्षीय पुत्र केशो तांती बताया गया. घटना सोमवार सुबह हुई बारिश के दौरान वज्रपात से हुई, जिसकी चपेट में वृद्ध व्यक्ति आ गया. उस वक्त वह व्यक्ति गांव के बगल बहियार में अपना बैल चरा रहा था. घटना की जानकारी पुलिस व स्थानीय पदाधिकारी को दे दी गयी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है. वृद्ध की मौत के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन