श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के पास ई-रिक्शा पलटा, एक व्यक्ति घायल

Updated:
विज्ञापन
श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के पास ई-रिक्शा पलटा, एक व्यक्ति घायल

शहर के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के समीप शनिवार को तेज रफ्तार ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दौरान ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया.

विज्ञापन

जमुई. शहर के श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के समीप शनिवार को तेज रफ्तार ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दौरान ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया. दुर्घटना में ई-रिक्शा पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है. घायल व्यक्ति की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव निवासी शिबू रविदास के रूप में हुई है. शिबू रविदास ने बताया कि वह अपनी मां का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जमुई आ रहे थे. जमुई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद ई-रिक्शा से जमुई कोर्ट की ओर जा रहे थे. इसी दौरान श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के पास सामने अचानक एक साइकिल सवार आ गया, जिसे बचाने के क्रम में ई-रिक्शा पलट गयी और वह घायल हो गये.

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन