ePaper

मुख्यमंत्री कृषि विद्युत योजना में अवैध वसूली का आरोप

Updated at : 25 May 2025 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कृषि विद्युत योजना में अवैध वसूली का आरोप

मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना के तहत प्रखंड के जुड़पनियां आदिवासी टोला में चल रहे कार्य में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

झाझा. मुख्यमंत्री कृषि विद्युत संबंध योजना के तहत प्रखंड के जुड़पनियां आदिवासी टोला में चल रहे कार्य में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि खेतों में बिजली पोल लगाने के एवज में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से प्रति व्यक्ति पांच सौ रुपये वसूले जा रहे है.ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह राशि बिजली पोल लगाने के नाम पर ली जा रही है. जबकि योजना पूर्णतः निःशुल्क है. सहायक विद्युत अभियंता को पत्र देते हुए आशा सोरेन, मंटू बास्के, अर्जुन टुडू, पांडेय वास्के, छोटका वास्के, किशुन सोरेन, भैया मुर्मू समेत दर्जनों ग्रामीणों ने मामले की जांच की मांग की है. ग्रामीणों ने साफ कहा कि वे इस प्रकार की अवैध वसूली का कड़ा विरोध करते हैं और दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग करते हैं. ग्रामीणों ने कहा है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो वे प्रखंड कार्यालय पर धरना देंगे. सहायक विद्युत अभियंता विनोद नागर ने इस बाबत पूछे जाने पर कहा कि इसकी जांच की जायेगी. यदि कोई भी कर्मी ऐसा करते हैं और दोषी पाए जाते हैं तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन