दामाद को पुत्र बनाकर घर में रखा, पर उसकी शराब की लत ने उजाड़ दिया घर

प्रखंड क्षेत्र के सर्किल नंबर एक स्थित बोड़वा पंचायत के बिशनपुर जारीजोर गांव में एक सनसनीखेज घटना ने रिश्तों की मर्यादा को झकझोर कर रख दिया.
झाझा. प्रखंड क्षेत्र के सर्किल नंबर एक स्थित बोड़वा पंचायत के बिशनपुर जारीजोर गांव में एक सनसनीखेज घटना ने रिश्तों की मर्यादा को झकझोर कर रख दिया. घर के सदस्यों ने बताया कि बड़े दामाद मन्नू को पुत्रवत मानकर हमारे घर में सबकुछ सामान्य रूप से चल रहा था, लेकिन घटना ने भरोसा के साथ-साथ रिश्ते को कलंकित कर दिया है. मृतक की पुत्री सह आरोपित मन्नू नैया की पत्नी रीना देवी ने पुलिस के समक्ष बताया कि पति के नशे की लत को दूर करने को लेकर लगातार प्रयास कर रही थी. हमारा उद्देश्य परिवार को नशामुक्त बनाना था, लेकिन हम इसमें सफल नहीं हो सकी. रीना ने बताया कि अपनी पुत्री की शादी के लिए कुछ पैसे जमा कर रखे थे. इसी पैसे पर मेरे पति की नजर थी. बुधवार शाम को उसने शराब पीने को लेकर पैसे की मांग की, जिसका मैं विरोध कर रही थी. इस बात को लेकर हमारे बीच विवाद शुरू हो गया, जो देर रात तक चलता रहा. रात में खाना खाने के बाद हम सोने जा रहे थे, तभी वह पैसे की मांग करते हुए मेरे अलावा पुत्री के साथ मारपीट करने लगा. शोर सुनकर मेरे पिता वकील पुजहर उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे थे. तभी गुस्से में आकर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही पिता जी की मौत हो गयी. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. घटना नशे की लत से होने वाले दुष्परिणामों की एक गंभीर चेतावनी के रूप में सामने आयी है, जिसने एक परिवार की खुशियों को पल भर में उजाड़ दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




