करेंट की चपेट में आने से युवक झुलसा, भर्ती

सदर थाना क्षेत्र के मड़वा गांव में रविवार को करेंट की चपेट में आने से एक युवक झुलस गया.
जमुई. सदर थाना क्षेत्र के मड़वा गांव में रविवार को करेंट की चपेट में आने से एक युवक झुलस गया. उसे सदर अस्पताल लाया गया. घायल युवक मड़वा गांव निवासी चरित्र पासवान का 21 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार है. परिजन ने बताया कि आकाश पशु का हरा चारा लेकर खेत से घर आ रहा था इसी दौरान 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आ गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि खेत में बीते एक सप्ताह से 11 हजार वोल्ट का तार लटका हुआ है. इसे लेकर विद्युत विभाग को सूचना भी दी गयी, लेकिन अब तक इसे दुरुस्त नहीं करवाया गया. स्थानीय ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के पदाधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. सदर अस्पताल में इलाजरत घायल की स्थिति चिकित्सक ने खतरे से बाहर बताया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




