कन्या मध्य विद्यालय के सामने कूड़े का अंबार, लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन
कन्या मध्य विद्यालय के सामने कूड़े का अंबार, लोग परेशान

प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय के समीप लगे कूड़े के अंबार से विद्यालय की छात्राओं व आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गिद्धौर प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय के समीप लगे कूड़े के अंबार से विद्यालय की छात्राओं व आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. विद्यालय के ठीक सामने स्थित स्थानीय लोगों ने कूड़ा फेंकना शुरू कर दिया है. इससे अब वहां कचड़े का अंबार लग गया है. स्थानीय लोग अपने घरों से पॉलीथिन में कचड़ा लाकर इस विद्यालय के समक्ष फेंक देते हैं, इसके कारण वहां हर समय, मच्छर का प्रकोप बढ़ गया है. इससे गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है, विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं की सेहत पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है. कचड़े से उठती दुर्गंध के कारण राहगीरों को नाक मुंह- -ढंककर इस रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है, स्थानीय लोगों व विद्यालय की छात्राओं एवं अभिभावकों ने स्थानीय प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है. वहीं आसपास के लोगों का विद्यालय का वातावरण स्वच्छ और सुरक्षित बना रहे इसके लिए स्थानीय प्रशासन से इस दिशा में पहल करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन