प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को ले निकाली भव्य कलश शोभा यात्रा

Updated at :28 Jan 2025 9:34 PM
विज्ञापन
प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को ले निकाली भव्य कलश शोभा यात्रा

प्रखंड क्षेत्र के रायपुरा गांव में लक्ष्मी नारायण सह जगत जननी जगदंबा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

खैरा. प्रखंड क्षेत्र के रायपुरा गांव में लक्ष्मी नारायण सह जगत जननी जगदंबा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. इस दौरान 751 कुमारी कन्याओं और सुहागवती महिलाओं ने अपने सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया. मंगलवार से शुरू हुए इस सात दिवसीय महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है. मंगलवार सुबह उक्त शोभायात्रा रायपुरा दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर गोपालपुर, चौहानडीह, घनबेरिया, भौड़ और परसा गांव होते हुए किउल नदी के परसा घाट पहुंची. यहां विद्वान पंडित यज्ञाचार्य शत्रुघ्न झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच वरुण देव का आह्वान कर कलश में जल संग्रह करवाया. इसके बाद कलश यात्रा नवनिर्मित दुर्गा मंदिर परिसर में पहुंची, जहां कलश को यज्ञ पंडाल में स्थापित किया गया. इस नवनिर्मित मंदिर में माता जगदंबा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. महायज्ञ के लिए यज्ञ स्थल पर भव्य पंडाल बनाए गए हैं. वहीं, श्रीमद् भागवत कथा के लिए अलग पंडाल का निर्माण किया गया है. कार्यक्रम के दौरान वृंदावन से आए कथावाचक के द्वारा प्रतिदिन भागवत कथा किया जाएगा. मनोरंजन के लिए खेल-तमाशा की भी व्यवस्था की गई है. शोभायात्रा में वृंदावन से आए विद्वान प्रवचनकर्ता रथ पर विराजमान थे. रथ के आगे-आगे स्थानीय ग्रामीण हाथों में पताका लिए जयघोष करते चल रहे थे. कलश यात्री देवी-देवताओं के भजन गाते हुए वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे. इस आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय ग्रामीण पूरे उत्साह और समर्पण से लगे हुए हैं. कार्यक्रम में उपाचार्य हीरालाल पांडे, आशुतोष झा, बजरंगी पांडे, धर्मेंद्र पांडे, आलोक पांडे, पवन पांडे, श्रवण पांडे, विश्वनाथ पंडा, मुख्य यजमान सुभाष चंद्र प्रसाद सिंह और उनकी पत्नी रूबी सिंह, कुंदन कुमार समेत कई सहयोगी जुटे हुए हैं. आयोजन में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं. समाजसेवी और पंचायत प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में मौजूद रहे. यह सात दिवसीय महायज्ञ पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का केंद्र बना हुआ है. वहीं शोभायात्रा के दौरान खैरा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी भी शोभायात्रा के साथ चल रहे थे. खैरा अस्पताल के द्वारा मौके पर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन