ePaper

स्नान के दौरान डूब रही दो किशोरियों को बचाने के क्रम में एक लड़की की डूबने से मौत

Updated at : 21 Jun 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
स्नान के दौरान डूब रही दो किशोरियों को बचाने के क्रम में एक लड़की की डूबने से मौत

थाना क्षेत्र के उलाय नदी के बलियो सिमरा घाट के समीप खैरा घाट निवासी संजय भुल्ला की 18 वर्षीया पुत्री रवीना कुमारी की शनिवार को स्नान करने के दौरान डूब रही दो किशोरियों को बचाने के दौरान डूबकर मौत हो गयी.

विज्ञापन

-छानबीन में जुटी पुलिस झाझा. थाना क्षेत्र के उलाय नदी के बलियो सिमरा घाट के समीप खैरा घाट निवासी संजय भुल्ला की 18 वर्षीया पुत्री रवीना कुमारी की शनिवार को स्नान करने के दौरान डूब रही दो किशोरियों को बचाने के दौरान डूबकर मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने गहरे पानी से उसे निकाला. ग्रामीणों ने घटना की सूचना 112 नंबर पुलिस व थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को दिया. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए जमुई भेज दिया. ग्रामीणों ने बताया कि रवीना अपने गांव की ही कुछ बच्चों के साथ कपड़ा धोने के लिए सिमरा घाट से गुजरने वाली उलाई नदी में गयी. जहां नहाने के दौरान दो बच्चा नदी के बीच में गहरे गड्ढे में चली गयी. जिसे देखकर रवीना उसे बचाने के लिए गयी और दूसरे बच्चे को बचाने के बाद वह स्वयं 15 फीट गड्ढे में डूब गयी. जिसके बाद मौजूद बच्चों ने हो-हल्ला किया तो आसपास में मौजूद लोग घाट पर पहुंचकर रवीना को किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन गहरे पानी में काफी देर रहने के कारण उसकी मौत हो गयी. मृतका के पिता ने बताया कि जिस जगह मेरी बड़ी बेटी रवीना डूबी थी. उस जगह पर पिछले वर्ष बालू माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से बालू का उठाव करते हुए 15-20 फिट गहरा गड्ढा कर दिया है. जहां पानी का जमाव अधिक हो चुका है, जिसका लोग अंदाजा नहीं लगा पाते हैं. थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि अवैध उत्खनन होने से नदी में गहरा गड्ढा बन गया था. उसी में डूबने से रवीना की मौत डूबते बच्चों को बचाने के चक्कर में हो गयी. पीड़ित परिवार को सरकारी आर्थिक लाभ मिल सके, इस दिशा में भी कार्य किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन