गंगा दशहरा पर हुआ पांच कुंडीय महायज्ञ

Updated:
विज्ञापन
गंगा दशहरा पर हुआ पांच कुंडीय महायज्ञ

रेलवे कॉलोनी स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर में गुरुवार को गंगा दशहरा के अवसर पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

झाझा. रेलवे कॉलोनी स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर में गुरुवार को गंगा दशहरा के अवसर पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया. इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने विद्वान आचार्य ज्ञान प्रकाश द्वारा प्रवचन के साथ हवन कार्यक्रम में भाग लिया. इसे लेकर लीलाधर कुमार, नूतन कुमारी समेत कई लोगों ने बताया कि इस मौके पर गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिसमें महिला, पुरुष, बच्चे सभी मिलकर कार्यक्रम में भाग लिया व पूजन किया. उन्होंने बताया कि गंगा दशहरा के समय गंगा नदी में स्नान करने से कई तरह का लाभ मिलता है. जो लोग गंगा स्नान करने के लिए नहीं जाते हैं, वैसे श्रद्धालुओं के लिए इस तरह का कार्यक्रम लाभदायक है. मौके पर कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन