जमुई -झाझा में 63 ने परचे भरे

Updated:
विज्ञापन

निकाय चुनाव. नामांकन का छठा दिन नगर निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को नामांकन के छठे दिन जमुई-झाझा में कुल 63 प्रत्याशियों ने अलग-अलग वार्डों के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. जमुई : नगर परिषद चुनाव को लेकर नगर पार्षद हेतु मंगलवार को नामांकन के छठे दिन कुल 42 प्रत्याशियों ने अलग अलग वार्डों के […]

विज्ञापन

निकाय चुनाव. नामांकन का छठा दिन

नगर निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को नामांकन के छठे दिन जमुई-झाझा में कुल 63 प्रत्याशियों ने अलग-अलग वार्डों के लिए अपना नामांकन दाखिल किया.
जमुई : नगर परिषद चुनाव को लेकर नगर पार्षद हेतु मंगलवार को नामांकन के छठे दिन कुल 42 प्रत्याशियों ने अलग अलग वार्डों के लिए अपना नामांकन दाखिल किया. इस बाबत जानकारी देते हुए अनुमंडल पदाधिकारी सह नगर परिषद चुनाव के निर्वाची पदाधिकारी सुरेश प्रसाद ने बताया कि वार्ड संख्या 1 से बेबी देवी, धनंजय कुमार, वार्ड संख्या 2 से केवली कुमारी, बिन्देश्वरी राम , नरेश रावत, वार्ड संख्या 5 से सुमित्रा देवी, वार्ड संख्या 6 से डेजी कुमारी, वार्ड संख्या 7 संजीव कुमार सिन्हा, मंतोष प्रसाद सिन्हा, वार्ड संख्या 8 से विजय रावत, सतीश कुमार धानुक, वार्ड संख्या 9 से कविता कुमारी, वार्ड संख्या 11 से रामजी मोदी, शिवशंकर साह,
वार्ड संख्या 12 से उषा देवी, वार्ड संख्या 13 से मिथलेश कुमार गुप्ता, वार्ड संख्या 14 से निशा कुमारी, वार्ड संख्या 16 से मकेश्वर यादव, वार्ड संख्या 17 से त्रिशुलधारी सिंह, हिमांशु भूषण, वार्ड संख्या 18 से श्वेता मालाकार, सालेहा खातून, सुमा देवी , शाहिन प्रवीण ने अपना अपना नामांकन दाखिल किया.वहीं वार्ड संख्या 19 नीरज कुमार , रंधीर कुमार सिन्हा, वार्ड संख्या 20 से ममता देवी, वार्ड संख्या 21 से कांति देवी, गीता देवी, लीना वर्मा , कंचन देवी, वार्ड संख्या 22 से मनोहर पासवान, रमेश कुमार चौधरी, वार्ड संख्या 23 से शाहीन प्रवीण, वार्ड संख्या 25 से कृष्णा दास, सकलदेव कुमार, आशीष कुमार दास, वार्ड संख्या 26 से जुलेख खातून, नाजमा खातून, सोहिन खातून तथा वार्ड संख्या 30 से गीता देवी व शहनाज खातून ने अपना नामांकन किया.
झाझा 21 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन का परचा: झाझा. आगामी 21 मई को होने वाली नगर पंचायत चुनाव को लेकर मंगलवार को 21 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन का परचा दाखिल किया.इस बाबत जानकारी देते हुए डीसीएलआर सह निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि वार्ड संख्या एक से शारदा देवी,2 से ओंकार पासवान,4 से मो.सज्जाद अंसारी,5 से मो.वसीम अंसारी व मुमताज अंसारी,6 से छेदी पासवान,7 से सोनी देवी,8 से डोली देवी व साजो देवी,9 से सुनीता देवी,10 से शना प्रवीण,14 से संजय कुमार यादव व परमेश्वर यादव,17 से धीरज कुमार,18 से बबिता देवी व रेणु देवी,20 से गीता देवी,21 से नूरजहां खातुन,22 से पिंकी देवी व विजय कुमार राम ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन