ई रिक्शा से 30 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
ई रिक्शा से 30 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

ई रिक्शा से ले जाये जा रहे विदेशी शराब को बटिया पुलिस ने पकड़ा है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ई रिक्शा में छिपाकर ले जाये जा रहे 30 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया है.

विज्ञापन

सोनो. ई रिक्शा से ले जाये जा रहे विदेशी शराब को बटिया पुलिस ने पकड़ा है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ई रिक्शा में छिपाकर ले जाये जा रहे 30 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया है. साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष सुजाता कुमारी के नेतृत्व में एनएच-333 के बैलाटांड़ तीनमुहिया मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान चकाई की ओर से आ रही एक ई रिक्शा को रोककर तलाशी ली गयी. जांच में ई रिक्शा के अंदर बने गुप्त तहखाने से विदेशी शराब बरामद हुआ. पकड़े गये तस्करों की पहचान सोनो के भरतपुर निवासी मनोज साह व झाझा के सोहजाना निवासी भीम कुमार के रूप में की गयी है. पुलिस ने शराब के साथ वाहन को जब्त करते हुए मामला दर्ज कर शनिवार को गिरफ्तार दोनों तस्कर को जेल भेज दिया. कार्रवाई के दौरान एसआई विजय कुमार सहित बटिया थाना के अन्य पुलिस जवान भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raushan Bhagat

लेखक के बारे में

By Raushan Bhagat

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन